up-encounter-minor-rapist-inju

गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा अरुण ने

बुधवार को बताया कि मंगलवार दोपहर को खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुड्ड

नामक युवक पड़ोसी के घर में घुस गया और एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज

सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और आरोपित को आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया। बच्ची को बचाने के प्रयास में महिला ने आरोपित पर डंडे से वार किया,जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में गुड्डू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। मंगलवार देर रात करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित गुड्डू मैलानी रोड स्थित धनसिंहपुर मोड़ के पास भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने का प्रयास किया।

एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे रात करीब ग्यारह बजे हिरासत मे लिया और उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights