फिरोजाबाद, 24 अगस्त । जिले की एसओजी व थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने सोमवार को अवैध गांजा तस्करी मामले में वांछित 15 हजार के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है।
जनपद में वांछित व ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय व थाना प्रभारी नसीरपुर जसवीर सिंह सोमवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर अवैध गांजा तस्करी के मामले में वांछित 15 हजार का ईनामी अभियुक्त अनुज लोधी पुत्र महाराज सिंह निवासी ढोलना थाना ढोलना जिला कासगंज को कस्वा ढोलना के पास हयातगढी मछली तालाव थाना ढोलना जिला कासगंज से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अनुज अपने साथी पन्नालाल पुत्र वासुदेव व नरेन्द्र नाई पुत्र बावूराम के साथ ट्रक संख्या HR 55 AJ 8002 में 3 क्विंटल 69 किलो गांजा उड़ीसा से लाए थे। 2 जुलाई को नगला गूंज करनपुर अन्डर पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से पन्नालाल लोधी को अवैध गांजा सहित किया गया था, जबकि अभियुक्त अनुज कुमार मौके से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का ईनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
