नीरज प्रजापति
मुजफ्फरनगर । एम.डी.एस. विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, मिल मंसूरपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्र परिषद् (आर्य कुमार परिषद्) के गठन के उपलक्ष्य में भव्य एवं गरिमामय इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के योग्य, अनुशासित एवं नेतृत्व गुणों से परिपूर्ण 40 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।
चयनित छात्र-छात्राओं को बैज एवं स्कार्फ पहनाकर उनके दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा उन्हें निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, उत्तरदायित्व, अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता, सहयोग एवं टीम भावना का विकास करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्री संदीप कुमार एवं प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया।
दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात छात्र परिषद् के नवनियुक्त सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी हाउस के शिक्षकगण, वैशाली राठी एवं कोच सर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

छात्र परिषद् के पदाधिकारी- विद्यालय कप्तान- अनंत (कक्षा 11), कनिष्का (कक्षा 11), प्रमुख- हर्षित (कक्षा 11), दिव्या/सुखपाल (कक्षा 11), उप-प्रमुख- शिव (कक्षा 11), अवंतिका (कक्षा 11), भगत सदन कप्तान, विवान धीमान (कक्षा 11), श्रेया (कक्षा 9),
भगत सदन उप-कप्तान- अर्श सैफी (कक्षा 11), कनिका (कक्षा 9), सुभाष सदन कप्तान- नैतिक (कक्षा 11), प्राची (कक्षा 11), सुभाष सदन उप-कप्तान- राघव (कक्षा 9), खुशी (कक्षा 9), आजाद सदन कप्तान- यश सैनी (कक्षा 9), अपेक्षा (कक्षा 11), आजाद सदन उप-कप्तान- देव पाल (कक्षा 9), खुशी (कक्षा 11), पटेल सदन कप्तान- अंश (कक्षा 9), दिव्या (कक्षा 11), पटेल सदन उप-कप्तान- मन्नू (कक्षा 9), वेदिका (कक्षा 9), सांस्कृतिक कप्तान- अभय चौधरी (कक्षा 8), अक्षी चौधरी (कक्षा 9), खेल कप्तान- कार्तिक राठी (कक्षा 11), परी बालियान (कक्षा 11), अनुशासन प्रभारी- अखिल बालियान (कक्षा 11), अवनी बालियान (कक्षा 11), साहित्य सचिव- दिव्यांशु (कक्षा 11), दिया मलिक (कक्षा 9), कनक (कक्षा 11), पर्यावरण सचिव- उज्ज्वल (कक्षा 11), अदिति बालियान (कक्षा 11), संपादकीय मंडल सचिव- चिराग दीक्षित (कक्षा 10), कनक (कक्षा 11), सुनिधि चौहान (कक्षा 11)।
प्रबंधक श्री संदीप कुमार ने कहा, “विद्यार्थियों को नेतृत्व का अवसर देना उनके व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आर्य कुमार परिषद् के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, निर्णय लेने की क्षमता एवं टीम भावना विकसित होगी। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है।”
प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार ने कहा, “इन्वेस्टिचर सेरेमनी केवल पद एवं बैज प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करने का अवसर है। हम चाहते हैं कि परिषद् का प्रत्येक सदस्य अपने आचरण एवं अनुशासन से अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करे और विद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे।”
विद्यालय प्रबंधन ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा ईमानदारी, अनुशासन, सेवा भावना, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इन्वेस्टिचर सेरेमनी के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।
नवनियुक्त छात्र परिषद् ने विद्यालय के विकास, अनुशासन एवं गौरव को बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत बना और सभी ने इसे अनुशासन, गरिमा एवं उत्साहपूर्वक संपन्न किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शिक्षकगणों, छात्र-छात्राओं एवं समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी हाउस के शिक्षकगण, वैशाली राठी एवं कोच सर का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय कोच अंकित खेरवाल, वैशाली राठी ने किया। नेतृत्व पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा की भावना है।
