up-bijnor-durghatna-mein-ake-k

बिजनौर, 02 जून । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सिकंदरपुर अकबराबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे, जो हरिद्वार से एक बच्चे का मुंडन कराकर अपने घर लौट रहे थे। अकबराबाद रोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर सवार किसान रामचंद्र सिंह (55) पुत्र घासी निवासी ग्राम रामपुर, थाना कोतवाली देहात की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि केशव और सचिन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

देहात कोतवाली थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights