yogi-government-up-farmer

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के संकट के दावों पर अपनी बात रखी. सीएम ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के संदर्भ में कहा कि गल्फ वॉर की अफवाहों के बीच लोग अनावश्यक रूप से रसोई गैस के सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है तो उसका प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ सकता है, इसलिए हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा और अफवाहों से दूर रहना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई राष्ट्रीय चुनौती सामने आती है तो सरकार और जनता को मिलकर उसका सामना करना चाहिए, यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है, और यदि देशहित में सरकार कोई कदम उठाती है तो हमें उसके लिए भी खुद को तैयार रखना चाहिए.

जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि पहले अगर किसी घर में एक सिलेंडर एक महीने चलता था, तो आज लोग पांचवे-छठे दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जब नंबर आएगा तो रजिस्ट्रेशन कराएं, रसोई गैस घर तक पहुंच जाएगी. प्रदेश सरकार ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पहले की तरह होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इसलिए गैस एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने और अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि अफवाहों और दुष्प्रचार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि इससे देश की छवि और हमारी राष्ट्रभक्ति पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारत में स्थिति सामान्य है, नवरात्रि के कार्यक्रम हो रहे हैं और कल रामनवमी का पर्व भी मनाया जाएगा. हालांकि दुनिया में ईरान-इजराइल युद्ध के कारण कई देशों में अस्थिरता और अव्यवस्था का माहौल है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights