उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान लोगों को अब राहत मिली है। अब प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जिलों में तेज और कई जिलों में मध्यम बारिश हुई और साथ ही हल्की हवा चलने का भी दौर जारी रहा। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के साथ-साथ बादल भी गरजेंगे। 

राहत के साथ-साथ आफत भी बनी बारिश 
जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 75 फीसदी जिलों में बारिश हुई। सोमवार शाम पांच बजे तक बरेली में सबसे ज्यादा बारिश 149.4 मिमी दर्ज की गई। सहारनपुर में भी 120 मिमी बारिश हुई। वहीं, तराई क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। पूर्वांचल में भी ठीक-ठाक बारिश हुई। यहां बारिश से लोगों को राहत मिली, वहीं, कई जिलों में बारिश आफत बनकर आई। बिजली गिरने के कई लोगों की मौत हो गई। जलभराव होने से भी लोग परेशान हुए। 

जानिए मौसम अपडेट 
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश के बीच 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। वहीं, 18 और 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights