नैनीताल, 09 सितंबर । सड़क और पेयजल की मांग को लेकर नैनीताल जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती, विधायक के गांव भूमियाधार के ग्रामीणों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक सरिता आर्या के गृह क्षेत्र में होने के बावजूद उन्हें आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से विशेषकर बीमार और बुजुर्ग लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ता आकाश बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे, प्रदीप त्यागी, करन कुमार, पंकज बिष्ट, राहुल आर्य, शीलू कुमार, रोहित आर्य, अर्जुन कुमार, गौरव बिष्ट, ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा, दीप प्रकाश, दिव्यांशु, अमन, चंपा देवी, किरन देवी, जानकी देवी, परियाग, अजय कुमार, संजय बिष्ट, सुरेश चंद्र, नवाब हुसैन, जीशान्त कुमार सिंकू, भावेश नेगी, अनुभव कुमार, संजू बोरा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
