noida-cab-driver-run-youths-on-bonat-

नोएडा, 18 अक्टूबर । नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में एक कैब चालक की खतरनाक हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पुलिस घटना को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सेक्टर 18 के पास एक कैब चालक और दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवकों ने कार रोकने का प्रयास किया लेकिन कैब चालक नहीं रुका। दोनों युवक कार की बोनट पर चढ़ गए। कार चालक तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए वहां से भागा। इस दौरान दोनों युवक बोनट पर चढ़े रहे। इसी बीच वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने इस घटना की वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उन्होंने बताया कि घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में कैब का नंबर दिखाई दे रहा है। उसके आधार पर उसके चालक की तलाश की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights