संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने अपने हवाई क्षेत्र में सामान्य उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया है। सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण General Civil Aviation Authority ने घोषणा की है कि United Arab Emirates के हवाई क्षेत्र में अब सामान्य उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। यह फैसला सुरक्षा और संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हालात को ध्यान में रखते हुए पहले कुछ एहतियाती कदम उठाए गए थे, जिन्हें अब हटा लिया गया है।

 

एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि एयरस्पेस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार रियल-टाइम मॉनिटरिंग जारी रहेगी। इसके लिए तकनीकी और ऑपरेशनल टीमें पूरी तरह तैयार हैं, ताकि किसी भी नई स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। अधिकारियों ने इस दौरान यात्रियों और एयरलाइंस के सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights