नीरज प्रजापति 

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झांसी रानी चौक पर देशभक्ति का शानदार नजारा देखने को मिला। एंटी करप्शन टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शान से तिरंगा फहराया गया, जिसमें कोतवाली इंचार्ज सहित टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

तिरंगा फहराते ही भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
एंटी करप्शन टीम के जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के त्याग को याद करने और राष्ट्रहित में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights