नीरज प्रजापति
मुजफ्फरनगर। पंडित विश्वनाथ भारद्वाज स्वतंत्रता सेनानी परोपकारी मंच के तत्वाधान में 80वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उलाल्स के साथ मनाया गया सर्व प्रथम ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम मे भागीदार रहे सभी स्वतंत्रता सेनानीयों को याद कर नमन किया गया, देश भक्तिगीतों के साथ ओंकार नाथ मिश्रा द्वारा जंगे आजादी क़े तराने गाकर देश के शहीदों क़ो नमन किया,कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित मलखान सिंह शर्मा, हरिओम मिश्रा तथा पंडित नीरज शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष परोपकारी मंच के द्वारा मंच के सभी सदस्यों एवं अथितिगण का अभिनन्दन किया तथा इस पावन पर्व पर मिष्ठान वितरित किया गए।
