chief-minister-yogi-attacks-sp

गाजियाबाद, 16 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डासना स्थित संदरदीप कॉलेज में विधान परिषद चुनाव के पात्र मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उनके शासनकाल में दंगों, कर्फ्यू और बदहाल सड़कों का मुद्दा होता था। सीएम योगी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों, बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सहारनपुर के शाकुंभरी कॉरिडोर, नमो भारत ट्रेन और जेवर एयरपोर्ट का भी जिक्र किया।

आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधान परिषद का चुनाव राज्यसभा से बेहतर होने वाला है। सपा की हकीकत सामने आ गर्ड है। सपा ने गिरगिट की तरह रंग बदला है। उन्होंने टिकट बेचने का काम किया। उनके पीडीए का मतलब “परिवार डेवलपमेंट पार्टी है” इसी तर्ज पर चाचा जान को टिकट दिया गया है। इसके बाद पराया धन अपना की तर्ज पर मुंबई के कारोबारी को टिकट दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश की पहचान दंगों, कर्फ्यू और टूटी हुई सड़कों से होती थी। उस समय प्रदेश में निवेश नहीं आता था। आजम खां की यूनिवर्सिटी के लिए अलग नियम बनाए गए, जबकि अन्य वैश्विक स्तर के विश्वविद्यालयों को बनने नहीं दिया जाता था। भाजपा सरकार ने सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है।

सीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोर्ड दंगा नहीं हुआ। यह भारत की पहचान है। सपा के शासनकाल में कांवड़ यात्रा और रामलीला संभव नहीं थी। नवरात्र में दुर्गापूजा के पंडाल तक नहीं लग पाते थे। आज डबल इंजन की सरकार में विरासत का संरक्षण हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का विकास और राम मंदिर का निर्माण हुआ है। सहारनपुर में मां शाकुंभरी कॉरिडोर का काम चल रहा है। पहले दर्शन के दौरान पानी आने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। अब वहां एलिवेटेड मार्ग बनाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार ने एक्सप्रेसवे के लिए धनराशि रोक दी थी, जबकि भाजपा सरकार ने इन परियोजनाओं के काम को आगे बढ़ाया। नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी को कम किया है। प्रदेश को जेवर एयरपोर्ट की सौगात मिली है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर और अलीगढ़़ में विश्वविद्यालय बनाए गए है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की पहचान अब ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ के रूप में बन रही है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, कानपर और लखनऊ में मेट्रो का संचालन हो रहा है। प्रदेश सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनार्ड है। उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख लोगों को नौकरी दी जा रही है। प्रदेश में अब तक चार बार नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। प्रदेश में आज 24 हजार स्टार्टअप हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 23 अक्तूबर को अवकाश है, सभी को भरपूर मतदान करना है।

मुख्यमंत्री के आज गाजियाबाद के दौरे के बाद राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने बेशक मतदाताओं से संवाद किया लेकिन उनका लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ मंडल व सहारनपुर मंडल के मतदाओं का साधने का रहा। दोनों मंडलों में कुल 44 विधानसभा सीट हैं। इन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ज्यादा जीते हैं। इस वजह से सियासत के जानकारी मुख्यमंत्री के दौरे को सिर्फ एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव तक ही नहीं देख रहे हैं बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights