मुजफ्फरनगर।मुज़फ्फरनग जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर (मंगलवार) को मुजफ्फरनगर जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी सेवा केंद्र बंद रहेंगी । जिलाधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवकाश के मद्देनजर अपनी दैनिक योजनाओं को समायोजित कर लें।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि यह अवकाश न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि नागरिकों को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं को जानने और उन्हें अपनाने का अवसर भी प्रदान करता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights