मथुरा के बरसाना में पुजारी की नृशंस हत्या

मथुरा, 13 मई (हि.स.)। बरसाना थाना क्षेत्र अंतर्गत करहला गांव रोड स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी रामदास उर्फ बिहारी का शव मंगलवार सुबह मंदिर के पास मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

करहला रोड पर राधारमण दास उर्फ राजू कटारा का खेत है। राजू कटारा ने अपने खेत पर ही आश्रम और हनुमान जी का मंदिर बना रखा है। 25 वर्ष पहले बिहार के छपरा से आए रामदास उर्फ बिहारी बरसाना पहुंचे। वह राधारमण के शिष्य बन गए। तभी से उन्हें मंदिर में पूजा की जिम्मेदारी मिल गई। वह आश्रम में ही रहते थे। सोमवार रात उनका विवाद सेवानिवृ्त फौजी प्रताप सिंह से हुआ था। दोनों के बीच आश्रम पर रहने का झगड़ा हुआ था। इसे लेकर रामदास ने पूर्व में ही बरसाना थाने में तहरीर भी दी थी। मंगलवार सुबह मंदिर से कुछ दूरी पर खेत में ही रामदास का शव मिला। उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। उनके गुप्तांग पर भी वार किया गया है। अभी इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। सूचना पाकर पुजारी के गुरु राधारमण दास भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि उनका पांच वर्ष पूर्व दिल्ली में फौजी प्रताप सिंह से परिचय हुआ था। अलीगढ़ के जट्टारी निवासी फौजी अक्सर पर्वों पर राधारमण के घर आता था। पिछले वर्ष वह 15 दिन आश्रम में रुका। राधारमण का कहना है कि फौजी आश्रम पर कब्जा करना चाहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights