शहर के प्रसिद्ध आचार्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अनुष्ठान में 11 प्रसिद्ध आचार्य भाग लेंगे। आचार्यगणों ने बताया कि अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ नंदेश्वर भगवान की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन 15 नवंबर को देवकली मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
