मुद्ग़ल टाइम्स ब्यूरों 

खतौली। गांव नगला राठी में 2 दिन का आर्य समाज सम्मेलन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के अनेक बुद्धिजीवी सम्मिलित हुए। सम्मेलन में बोलते हुए का पॉलिश टी आयुर्वेदाचार्य योगाचार्य स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा की जो व्यक्ति दूसरों का उपकार करते हैं दान करते हैं सामाजिक सेवा और सामाजिक कार्य करते हैं उनका यश बढ़ जाता है। जो केवल अपने लिए काम करते हैं उसका तो केवल अपयश ही बढ़ता है
महाराज जी ने कहा कि आर्य समाज ऐसा संगठन है जो सामाजिक बुराई पाखंड और अंधविश्वासों को समाप्त करने के लिए बना है। आर्य समाज पूरे संसार में वेद एवं महर्षि स्वामी दयानंद की विचारधारा को आगे बढ़ाने में प्रयास रत है। उन्होंने आवाहन किया कि मृतक भोज पूरी तरह से बंद होना चाहिए। दहेज प्रथा जो समाज पर कलंक है उस पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध होना चाहिए। मुख्य मुख्य लोगों को सामंजस्य स्थापित करके समाज को सामाजिक बुराइयों के प्रति जगत करना होगा तभी समाज आगे बढ़ सकता है।
सरधना क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि आज समाज विभिन्न प्रकार के विचारों में फंसकर के बट रहा है। आर्य समाज देश का सजग प्रहरी है जो सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। और अन्य कोई संगठन समाज के प्रति सजग नहीं है। उन्होंने आवाहन किया कि जाति, संप्रदाय का भेदभाव छोड़कर सब मिलकर के रहे एक दूसरे के दुख सुख में शामिल हों।

आचार्य कंवरपाल
शास्त्री ने कहा कि हमें महर्षि दयानंद के विचारों का प्रचार प्रसार करते हुए वेदों की ओर लौटना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आर्य समाज एक देशभक्त लोगों का संगठन है इससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह शास्त्रार्थ महारथी ने कहा कि सामाजिक संगठन बनाकर देश हित के कार्य करें और अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को दूर करें तभी सुंदर समाज की संरचना हो पाएगी।
कार्यक्रम में वेद विदुषी श्रीमती शमिता शास्त्री भजन उपदेशिका संगीता आर्य जगमाल सिंह आर्य सतीश सुमन आदि ने भी विचार रखें। इस अवसर पर चमन शास्त्री वेद व्रत आर्य प्रधान सलेकचंद आर्य सुभाष चंद्र आर्य महावीर सिंह अरविंद आर्य कालूराम महिपाल सिंह प्रधान जगदीश सिंह गजराज प्रेमी महेश चंद्र आर्य राजकुमार ढोलक वादक आदि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व सुलभा शास्त्री ने यज्ञ कराया जिसमें बहुत सारे यजमान कर्म कर्म से आते रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता सलेकचंद नगला राठी तथा संचालन सत्येंद्र आर्य अध्यक्ष आर्य जिला प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights