छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

पौड़ी गढ़वाल, 16 अप्रैल (हि.स.)। पौड़ी में पुलिस की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के टिप्स दिए गए। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ साथ गुड टच-बेड टच जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में छात्राओं ने प्रतिभाग कर एक – दूसरे के साथ आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखा। बुधवार को पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित कार्यशाला एएसपी संचार अनूप काला छात्राओं को स्कूली जीवन से ही आत्मरक्षा की तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यशाला में पौड़ी नगर क्षेत्र के आठ विद्यालयों के 300 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया इसके अलावा छात्राओं को बाल अपराधों व महिला उत्पीड़न आदि कानूनों की भी जानकारियां दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights