मनीष अग्रवाल
सहारानपुर। शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारनपुर द्वारा कैम्प कार्यालय पर गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश की सेवा के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के उपरांत पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
