नीरज प्रजापति

मुजफ्फरनगर। आर्य एकेड़मी इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंम्भ प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य जी एवम् प्रबंधक एड. सुघोष आर्य जी ने ध्वजारोहण करके किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और देशप्रेम की भावनाओं का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ‘मिट्टी के बेटे’ गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कक्षा III एवं IV, VIII तथा XI के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिकाओं (Skits) ने सामाजिक एवं राष्ट्रीय संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कक्षा I के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने Fancy Dress के माध्यम से देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई।विद्यार्थियों ने Act, Role Play और विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंग भर दिया। कक्षा VI, VII, VIII, XI एवं XII के विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वैज्ञानिकों पर आधारित Role Play ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और भारत की उपलब्धियों को उजागर किया। कार्यक्रम में ‘यष्टि प्रहार’ की विशेष प्रस्तुति ने भारतीय परंपरा एवं आत्मरक्षा की भावना को प्रदर्शित किया। इसके साथ ही ‘छोरी धाकड़ है’ तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

‘वंदे मातरम्’ की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के मूल्यों—एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा—को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है और प्रत्येक विद्यार्थी को एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए।


कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया। पूरे विद्यालय परिसर में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights