मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | गुरुवार रात्रि को आगामी त्यौहार,जुम्मे की नमाज व जनपद में सख्त कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात व अन्य पुलिस अधिकारीगण कर्मचारीगण के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर से होते हुए नेहरु मार्केट से शहीद गंज तक फ्लैग मार्च किया गया। सहारनपुर जनपद में चल रहे मेला गुघाल, माँ शाकुम्भरी मेला व हो रही रामलीला व दशहरा पर्व त्यौहार एव आज शुक्रवार को होने वाली जुम्मे की नमाज को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में फोर्स के साथ पैदल मार्च कर जानी शहर की स्थिति।

एसएसपी आशीष तिवारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान पेट्रोलिंग तेज़ रखें, मिश्रित आबादी और बाज़ारों में लगातार गश्त करते रहें। उन्होंने यह भी कहा की छोटी से छोटी सूचना पर भी तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। हाल ही में थाना ननौता क्षेत्र में लूट की सूचना न देने पर थाना प्रभारी को लाईन हाजिर व दो सिपाहियों सस्पेंड भी किया गया है। एसएसपी ने कहा सूचना समय पर मिले ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।फ्लैग मार्च के दौरान धार्मिक यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से मुलाक़ात करते हुए एसएसपी ने रात्रि में ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रा न करने की सलाह दी और सुरक्षा की दृष्टि से ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाने की बात कही।

वही एसएसपी ने बताया की 25/26.09.2025 की रात्रि में आगामी त्यौहार,जुम्मे की नमाज व जनपद में सख्त कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस अधिकारीगण ,क्षेत्राधिकारीगण व समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अति संवेदनशील व अन्य थाना क्षेत्रों में जनपदीय पुलिस द्वारा आमजनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights