sports-shooting-asian-games-india-trap-team-silver

आइची-नागोया, 29 सितंबर । भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाजी टीम ने एशियाई खेल 2026 में मंगलवार को रजत पदक जीता। वहीं, नीरू धांडा ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर भारत की पदक उम्मीदें भी कायम रखीं।

नीरू धांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 328 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 346 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कुवैत 325 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में नीरू ने 118 अंक हासिल किए और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। आशिमा 106 अंकों के साथ 16वें और मनीषा 104 अंकों के साथ 23वें स्थान पर रहीं। क्वालीफिकेशन में कुल 27 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

नीरू धांडा का व्यक्तिगत फाइनल सुबह 10:30 बजे भारतीय समयानुसार खेला जाएगा।

इस पदक के साथ एशियाई खेल 2026 में भारत की पदक संख्या 46 हो गई है। भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights