sports-badminton-lakshyasen-thomascup

नई दिल्ली, 02 मई । भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन चोट के कारण थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इस बात की पुष्टि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को की।

बीएआई के महासचिव संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, “क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दौरान कई बार डाइव लगाने के चलते लक्ष्य के कोहनी में चोट लगी। मेडिकल टीम की विस्तृत जांच के बाद एहतियातन उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है, ताकि अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो वह पूरी तरह फिट रह सकें।”

उन्होंने आगे कहा कि लक्ष्य फिलहाल मेडिकल निगरानी में हैं और उन्हें हर जरूरी सहायता दी जा रही है। टीम को उनके जल्द स्वस्थ होकर वापसी करने की पूरी उम्मीद है।

गौरतलब है कि लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में उच्च रैंकिंग वाले चोउ तिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से हराकर भारत की 3-0 की जीत की नींव रखी थी।

सेमीफाइनल में भारत की ओर से पुरुष एकल में आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय उतरेंगे। वहीं युगल मुकाबलों में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी और एम अर्जुन/ए हरिहरन की जोड़ियां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights