मनीष अग्रवाल

सहारानपुर।  डीआईजी परिक्षेत्र अभिषेक सिंह एव एसएसपी अभिनन्दन सहारानपुर ने बताया कि शुक्रवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस विभाग के वर्ष 2016 बैच के कांस्टेबल रिंकू की पत्नी सरिता की गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया सरिता की मृत्यु गनशॉट इंजरी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली कांस्टेबल रिंकू की सरकारी इंसास राइफल से चली है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा कांस्टेबल रिंकू को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।घटनास्थल को तत्काल सील कर सुरक्षित कर दिया गया है तथा एफएसएल टीम द्वारा मौके से वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटनाक्रम के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों द्वारा दंपति के मध्य पूर्व से पारिवारिक विवाद होने की बात बताई गई है। चूंकि घटना अभी हाल की है, इसलिए इस संबंध में प्राप्त प्रत्येक तथ्य एवं बयान का सत्यापन करते हुए सभी संभावित पहलुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है। कांस्टेबल रिंकू वर्तमान में पुलिस लाइन से संबद्ध थे तथा एंटी माइनिंग टास्क फोर्स में ड्यूटी पर तैनात थे। वर्तमान में वह पुलिस हिरासत में है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights