मनीष अग्रवाल

सहारानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में गौकशी/चोरी/नकबजनी/लूट आदि आपराधिक घटनाओ की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/गौकश अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वार लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मण्डी सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग व गस्त के दौरान प्रतिबन्धित मांस की तस्करी करने दो शातिर अभियुक्तगण आसिफ पुत्र रमजानी निवासी कमेला कालोनी व कलीम पुत्र बहार अहमद निवासी गोटेशाह की चुंगी को आले की चुंगी मंडी समिति कुडे घर के पास से गिरफ्तार किया गया । दोनो अभियुक्तगण के कब्जे से 60 किलोग्राम प्रतिबन्धित मांस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई । बरामद स्कूटी को अन्तर्गत एम.वी. एक्ट मे सीज किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली मण्डी पर सीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी –

1. प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 उपेन्द्र सिंह थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर
3. उ0नि0 श्री पंकज मिश्रा थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर
4. है0का0 महबूब थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर
5. का0 रवि कुमार थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
6. का0 प्रवीन थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights