शादी के छठे दिन मायके से विवाहिता नकदी-जेवर लेकर प्रेमी संग भागी

मुरादाबाद, 12 मई (हि.स.)। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने विवाह के छह दिन बाद ही मायके से नकदी व जेवर लेकर गांव के ही प्रेमी के साथ चली गई। विवाहिता के मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपित प्रेमी युवक समेत चार के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कर लिया है।

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को थाना पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि बीते चार मई को उसकी बेटी की शादी मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आठ मई को वह बेटी को ससुराल से लाई थी। दो दिन 10 मई करीब ढाई बजे गांव का ही गौतम उसकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। बेटी घर से जेवर और नकदी भी लेकर गई है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights