मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। एसपी देहात मयंक पाठक ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार को एक वादी पवन कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम सलूनी द्वारा लिखित तहरीर बाबत वादी के नौकर विजय द्वारा वादी के घर मे रखी अलमारी से सोने व चाँदी के जेवर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना सरसावा पर मामला दर्ज कराया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में सरसावा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर सरसावा पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे में मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में वांछित अभियुक्त विजय उर्फ ब्रजेश पुत्र मागेराम निवासी ग्राम तेलीपुरा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को ग्राम कलरी से ग्राम इब्राहीमपुर की तरफ आते हुए रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही पर चोरी गया सामान (दो अंगूठी पीली धातु, एक अंगूठी सफेद धातु, एक गले का सेट मय झूमकी पीली धातु, गले का सेट मय टाँप्स पीली धातु, दो कंगन पीली धातु, एक ओम सफेद धातु, तीन जोडी पाजेब सफेद धातु, दो गुच्छे सफेद धातु, एक तगडी लडी वाली सफेद धातु, एक चैन पीली धातु, एक जोडी कडूले सफेद धातु, एक माथे का टीका पीली धातु) बरामद । अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि यह जेवरात मैने रविवार को अपने मालिक पवन के घर से चोरी किये थे । मैं वहां नौकरी करता हूँ । मैने अपने मालिक पवन की पत्नी प्रिया को एक दो बार सेफ में जेवरात रखते हुए देख लिया था और मेरे मन में लालच आ गया था । उसी सामान से कुछ जेवरात में बेचने के लिए किसी राह चलते ग्राहक की तलाश में खड़ा था ।
