मुजफ्फरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप 6 नवंबर को विकास खंड बघरा में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी।राज्य महिला आयोग, लखनऊ के निर्देश पर जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनके प्रतिनिधि, महिला थानाध्यक्ष और संबंधित क्षेत्राधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा भी की जाएगी। आयोग ने बताया है कि यदि किसी महिला या बालिका को किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वह सीधे आयोग की सदस्य सपना कश्यप के समक्ष उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights