नीरज प्रजापति
जिसमें सैकड़ो लोगों ने पांचवें मोटापा रोग निवारण योग शिविर में भाग लेकर लाभ उठाया
शामली। जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट शामली के तत्वावधान में नौ कुआं पर स्थित भूमिया खेड़ा पर पांचवा मोटापा रोग निवारण योग शिविर लगाया गया जिसमें सर्वप्रथम जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट शामली के अध्यक्ष ,/योगाचार्य अशोक कोरियर व महामंत्री कुलश्रेष्ठ सैनी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ कराया जिसमें सैकड़ो योग साधकों ने भाग लेकर लाभ उठाया ट्रस्ट के अध्यक्ष योगाचार्य अशोक कोरियर ने कहा योगा प्रत्येक व्यक्ति को करनी चाहिए क्योंकि योगा करने से शरीर के रोग नष्ट होते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए उनका प्रयास रहता है की जन कल्याण योग सेवा ट्रस्ट शामली द्वारा ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को जोड़कर निशुल्क योगा कराये जिससे योग साधक निरोगी रह सके जिसमें कुलश्रेष्ठ सैनी ने भुजंगासन व सर्पासन कराया क्योंकि इस आसन से योग साधक की पाचन क्रिया व रोग प्रतिरोधक शक्ति मजबूत होती है मास्टर चरण सिंह ने सर्वांगासन कराया व सकेंद्र प्रमुख अमन गोयल ने ताड़ासन कराया और उसके लाभ बताएं संगठन मंत्री सुनीत गुप्ता ने योग के बारे में अनेक जानकारी दी उसके उपरांत योग के संबंध में सुंदर-सुंदर कविताएं व गीत सुनाये सभी साधकों की तालियो की गड़गड़ाहट से वाही वाही लुटी उन्होंने सभी योग साधकों से अपील की योगा में ज्यादा से ज्यादा आदमी को जोड़े जो उन्हें योग का लाभ मिल सके इस अवसर पर केंद्र प्रमुख संजय गर्ग, अरविंद कौशिक, डॉ नरेश सैनी, देशपाल कश्यप, रामकुमार चक्की वाले, संदीप मित्तल, महिपाल सैनी, रूपेश नामदेव, संजय, पंकज, रेखा नामदेव, श्रीमती स्वाति, मंजू नामदेव, आदि उपस्थित रहे वंदे मातरम के जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया
