मनीष अग्रवाल 

मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में मिर्जापुर थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में मिर्जापुर मिशन शक्ति एन्टी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सड़क पर आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक मनचले अभियुक्त नौबाहर पुत्र स्व हुकुम सिह निवासी ग्राम जाटोवाला थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को ग्राम जाटोवाला के पास बडी पानी की ट्रंकी के बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना मिर्जापुर पर धारा बीएनएस के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 उस्मान थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
2 म0का0 वर्षा गौतम थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
3.म0का0 दीक्षा तोमर जनपद सहारनपुर
4 हो0गा0 अश्ननी कुमार थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights