मनीष अग्रवाल 

सहारानपुर। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय ने बताया कि सोमवार को एक वादिया श्रीमति रजनी गुप्ता पत्नि नरेश कुमार गुप्ता निवासी न्यू आवास विकास से स्कूटर पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कान का कुन्डल झपटा मार कर छीन ले जाने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना सदर बाजार मामला दर्ज किया गया था । जिस पर इसी वीरवार को थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी एव फोर्स द्वारा दिल्ली रोड स्थित छिदबाना कट पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिये, पुलिस टीम द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया तो नही रूके और पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार युवको ने स्कूटी न्यू आवास विकास की तरफ मोड दी और तेजी से भागते हुए पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, पुलिस टीम द्वारा बदमाशो का पीछा किया गया तो न्यू आवास विकास तिराहे के पास स्कूटी अनियन्त्रित होकर फिसल गयी, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करते हुए दोनों बदमाशो रोहित सैनी उर्फ छोटू पुत्र अशोक सैनी निवासी केएलजी स्कूल के पास शारदा नगर व आयुष शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी चाय वाली गली शारदा नगर को गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तगण के कब्जे से घटना से सम्बन्धित एक कान का कुण्डल, अवैध असलाह/कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक छुरा बरामद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी हीरो प्लेजर जिसको एमवी एक्ट में सीज किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सदर बाजार पर आयुध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभि0गण ने पूछताछ पर बताया कि हम दोनो आपस में दोस्त है तथा सड़क पर आती जाती अकेली महिलाओं से झपटा मारकर कीमती सामान छीन कर भाग जाते है । कुछ टाइम से हम लोगो को पैसों की तंगी चल रही थी । घटना के सम्बन्ध में बताया कि इसी महीने की 20 तारीख को हम दोनो ने योजना के अनुसार सड़क पर अकेली जाती औरत के कान से झपटामार कर कुण्डल छीन लिया और भाग गये थे और आज हम लोग कुण्डल को बेचने के लिए किसी राह चलते ग्राहक की तलाश में निकले थे । और घटना करते समय लोगो को डराने धमकाने के लिए अपने पास चाकू व तमंचा/कारतूस रखते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights