मनीष अग्रवाल 

सहारानपुर। अग्रवाल महिला संगम की संस्थापिका ममता सिंघल ने बताया कि वीरवार को
पुल खुमरान स्थित एक सभागार में महिला संगम की मीटिंग मे हाउसवाइफ थीम के अंतर्गत फायर लैस कुकिंग कंपटीशन रखा गया। जिसकी होस्ट और जज वर्तिका गोयल और प्रीति सिंघल रही। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक डिश बनाई जिसमें निर्णायक मंडल के लिए फैसला लेना एक बहुत बड़ा चैलेंज था। प्रथम स्थान रुचि बिंदल जिन्हें गोल्डन प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट देकर द्वितीय विनर रिशु गुप्ता जिन्हें सिल्वर प्रस्तुति पत्र वह गिफ्ट देकर व तृतीय विनर प्रियंका गोयल कॉपर प्रस्तुति पत्र वह गिफ्ट देकर तीनों को सम्मानित किया गया और उनके द्वारा बनाई हुई हेल्दी पौष्टिक डीस की प्रशंसा की गई। जिसमे सारिका सिंगल, रजनी गर्ग, निशा गोयल, वंदना गोयल, नेहा बंसल, पारुल गुप्ता, वंदना कंबोज मोनिका अग्रवाल सभी प्रतिभागियों को कॉन्सिलिएशन गिफ्ट देखकर सम्मानित किया गया । उन्होंने कहा संगम की महिलाएं बिना आग के भी चार सब्जी और चार मिठाई बनाने का टैलेंट है और उन्होंने सभी प्रतिभागियों और जजों को भी धन्यवाद किया कि उन्होंने इतनी सुंदर मीटिंग और इतना सुंदर कंपटीशन रखा। मीटिंग में सलोनी बंसल ने डांस प्रस्तुति देकर रंग जमाया। थीम पर आधारित तंबोला सरप्राइज क्वेश्चन पूछे गए एक प्रस्तुति अल्पना गुप्ता के द्वारा हाउसवाइफ महिलाओं के साथ किस तरह स्कैम हो सकता है दर्शाया गयाऔर सभी ने खूब इंजॉय किया। फोटोग्राफी शिवानी तायल ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष पूनम माहेश्वरी सचिव अल्पना गुप्ता, सविता अग्रवाल, छवी गुप्ता, विदुषी अग्रवाल, रीना गोयल, मेघा गोयल, शशि गुप्ता संगम के लगभग 80 सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights