बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। उसके बाद उन्होंने प्रेसवार्त की, इस दौरान उन्होंने कहा कि RJD के रवैये से सरकार चलाने में परेशानी हो रही थी जिसे परेशान हो कर हम ने गठबंधन को तोड़ दिया है। अब हम नए गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबकी राय से हमने इस्तीफा दिया है। सरकार बनने का अभी आप लोग इंतजार कीजिए।  वहीं इस्तीफे के बाद उन्होंने पीएम मोदी से बात भी की है। पीएम मोदी ने 9वीं बार सीएम बनने की बधाई दी है।

अधिकारियों बताया कि राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा। कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव के साथ राजभवन गए थे। कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दिया है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights