poorvanchal-university-release

जौनपुर,15 मई । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षाएं 20 मई से शुरू होकर विभिन्न तिथियों तक दो पाॅलियों में आयोजित की जाएंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार एलएलबी प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षाएं 20 मई से एक जून तक चलेंगी। एलएलबी द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षाएं 22 मई से 30 मई तक आयोजित होंगी। एलएलबी तृतीय वर्ष (षष्ठम सेमेस्टर) की परीक्षाएं 20 मई से 29 मई के बीच कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगी। वहीं एलएलबी षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक संपन्न कराई जाएंगी।

इसके अलावा एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 मई से 29 मई तक तथा एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 मई से 28 मई तक सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे की पाॅली में आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी लेने पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है और सभी केंद्रों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने बीपीई तृतीय वर्ष के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा तिथि में संशोधन भी किया है।पहले यह परीक्षा 16 मई को प्रस्तावित थी, जिसे अब बदलकर 20 मई कर दिया गया है। परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights