एक करोड़ रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली से लाकर छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था

गाजियाबाद, 16 जून (हि.स.)। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार को एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से करीब एक करोड रुपए की स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 10,200 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की गई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक की बिक्री करने वाले तस्कर सचिन को गिरफ्तार किया है। वह निवासी सुंदर नगरी ,नन्द नगरी दिल्ली का रहने वाला है।

गिरफ्तार आरोपी सचिन से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि बरामद 685 ग्राम स्मैक को दिल्ली से सस्ते दामों में खरीदकर लाता है और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन के द्वारा स्मैक की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर अधिक मूल्य में नशे करने वाले व्यक्तियों को बेच देता है । इस प्रकार अभियुक्त अधिक मुनाफा अर्जित करता है ।

गिरफ्तार अभियुक्त सचिन के विरुद्ध थाना नन्द नगरी दिल्ली में आयुध अधिनियम का एक अभियोग पंजीकृत है ।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights