pm-modi-praise-wht-for-gold

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दशकों से अधिक समय बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सफलता उत्कृष्ट कौशल और टीम वर्क का परिणाम है और टीम के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए उसे प्रेरणादायक बताया।

मोदी ने टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह सफलता पूरे देश में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने में योगदान देगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा “भारतीय हॉकी के लिए एक बहुत ही खास पल! भारत के लोग महिला हॉकी टीम की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक समय बाद एशियाई खेलों में बहुप्रतीक्षित स्वर्ण पदक जीता है। यह उत्कृष्ट कौशल और टीम वर्क का परिणाम है। उनका दृढ़ संकल्प भी बहुत प्रेरणादायक है। टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। आशा है कि यह सफलता पूरे देश में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने में योगदान देगी।”

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights