ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव अब और गंभीर हो गया है। इस बीच अमेरिका ने भी युद्ध में अपनी एंट्री कर ली है। अमेरिकी वायुसेना के बी-2 बॉम्बर विमानों ने बीती रात ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों पर बड़े स्तर पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

इसी घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इस बातचीत की जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के ज़रिए दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मेरी बातचीत हुई। हमने मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा की। मैंने सैन्य संघर्ष को लेकर अपनी गहरी चिंता जाहिर की और तनाव कम करने के लिए तुरंत संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की। साथ ही, क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति, सुरक्षा और स्थिरता की बहाली की मांग की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights