डेकेथालॉन प्रयागराज बास्केटबॉल लीग के लिए खरीदे गये खिलाड़ी

प्रयागराज, 15 मई (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन प्रयागराज के तत्वावधान में होने वाली ‘डेकेथालॉन प्रयागराज बास्केटबॉल लीग’ के लिए 24 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए खिलाड़ी खरीदे।

बालकों में दिव्यांशु सिंह, सुमित चौधरी, विकास यादव, आशीष कुमार, प्रदीप वर्मा (35000 से 43000) पॉइंट के बीच बिके। बालिकाओं में अनुश्री यादव, विधि यादव, निशी यादव, शीतल सिंह, निवेदिता सिंह (46000 से 47000) पॉइंट के बीच बिकी। खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को देर शाम तक सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई।

लीग के आयोजक विपिन खत्री एवं सिद्धांत कलावती ने वृहस्पतिवार को बताया कि शहर में दूसरी बार हो रही लीग के लिए 147 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 97 बालक एवं 50 बालिकाएं थी। 12 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में चार बालक एवं चार बालिका खरीदे, जबकि 12 फ्रेंचाइजी ने सिर्फ बालकों पर बोली लगाई।

मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने नीलामी प्रक्रिया का उद्घाटन किया। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव शील ओझा, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी आरएस बेदी और हसीब नवाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अब 36 टीमों के बीच 24 से 26 मई तक लीग का आयोजन मैरी ल्यूकस स्कूल कटरा में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights