मनीष अग्रवाल
मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा”” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे थानां मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में मिर्जापुर पुलिस द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त कौशर पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल को शेरपुर पैलो रोड से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 152 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-
1. उ0नि0 चरनपाल सिंह थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
2. का0 सोनवीर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
3. रिका0 जितेन्द्र थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
4. रिका0 विष्णुकान्त थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
