हरियाणा के नूंह में बीते महीने 31 जुलाई को हुई हिंसा में संलिप्त आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस जुटी हुई है। मंगलवार को हिंसा में शामिल एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

दरअसल, बीती 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस हमला हो गया था, इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और कुछ लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद हरियाणा के अलग- अलग इलाकों में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया है, जिसे गोली लगने के बाद पकड़ा गया है। इसके पास से देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।

बता दें कि आरोपी आमिर अरावली पाहड़ी रेंज में तावड़ी के पास एक खंडहर में छुपा हुआ था। इस दौरान उसने सर्च ऑपरेशन चला रही टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस बल की जवाबी कार्रवाही में आरोपी को गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को इलाज के लिए नल्हड मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights