बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। NH-31 पर हुए इस भीषण सड़क में तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बारातियों से भरी कार की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायलों की मदद की और सभी गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार सभी लोग बारात से वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार कार में सवार बाराती चौथम प्रखंड इलाके से शादी कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 31 पर पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को बाहर निकालकर कर अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights