मनीष अग्रवाल
सहारनपुर । जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक दीपक गुप्ता ने बताया की कई वर्षों से भारतीय नेत्रहीन विद्यालय में जूडो एसोसिएशन द्वारा नियमित जूडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप वहां के छात्रों ने राष्ट्रीय ही नहीं वरन पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दस्तक दी और अब वहां के नेत्रहीन छात्र बेल्ट परीक्षा में भी रूचि ले रहे है और आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाए जा रहे हैं, उन्होंने कहा की ये वोही बच्चे हैं जिनको एक समय परिवारों में उपेक्षित जीवन जीना पड़ता था आज इन सबके परिवार इन पर गर्व करते हैं !
बेल्ट परीक्षा पास करने वाले जूडोकाओं में येलो बेल्ट प्रथम में विवेक व समद (नेत्रहीन विद्यालय ) गौरी, अवनि खंडेलवाल, राघव कुछल, एंजेल, येलो बेल्ट द्वितीय में वंश गोयल, येलो बेल्ट तृतीय में अमन पुंडीर,वरेण्यम गोयल, ऑरेंज बेल्ट प्रथम में अर्पित कम्बोज, कुञ्ज गोयल, आदि रहे।सभी परीक्षा पास करने वाले जूडोकाओं को अमन झा, विक्रम चावला, डॉ अनुपम मालिक आदि ने बधाई दीं।
