kanhai-born-in-brasscity

मुरादाबाद, 04 सितम्बर (हि. स.)। पीतलनगरी मुरादाबाद में शुक्रवार को बारिश के बीच श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिनभर उपवास रखने के बाद रात्रि में 12 बजाते ही मंदिरों का घरों में लड्डू गोपाल का जन्म हुआ और सभी ने एक दूसरे को कान्हा के जन्मदिन की बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की…नंद के घर आनंद भयो जय यशोदा लाल की… दिनभर गूंज रही। पीतलनगरी में शुक्रवार को भगवान श्री कृष्णा के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं के द्वारा उपवास रखकर पूजा अर्चना की गई। घरों में बने मंदिरों में लोगों के द्वारा लड्डू गोपाल का श्रृंगार करके रंग बिरंगी पोशाक पहनाकर उन्हें सजाया गया। इसी तरह मंदिरों में भी लड्डू गोपाल को श्रृंगार करके पालने में बिठाया गया। दिन भर लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार की पंजीरी, व्रत सामग्रियां, खीर आदि पकवान बनाए गए। इस अवसर पर घरों व मंदिरों में भजन, संकीर्तन, रासलीला का आयोजन हुआ और झांकियां भी सजाई गई।

रात्रि 12 बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजने लगे और भगवान श्री कृष्ण का जन्म होने पर उनका दूध, दही, गंगाजल, पंचामृत से अभिषेक कराया गया। इसके बाद आरती करके एक दूसरे को भगवान लड्डू गोपाल के जन्म की बधाइयां दी गई।

मुरादाबाद महानगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, श्री मनोकामना हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, गीता ज्ञान मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, शिव हरी मनोकामना मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, महाकालेश्वर धाम, विश्वनाथ मंदिर, माता मंदिर, ऋण मुक्तेश्वर मंदिर आदि अनेकों मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात्रि तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिर पहुंचे भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बधाइयां दी गई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights