मनीष अग्रवाल

नानौता। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में मादक/नशीले पदार्थो की बिक्री की रोकथाम के लिए तथा इसमे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तार हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में नानौता थानाध्यक्ष विकास चारण के कुशल नेतृत्व में बुधवार को थाना नानौता पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नशा तस्कर अभियुक्त अरबाज पुत्र इद्दू निवासी मौहल्ला अनारकली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को गंगोह रोड पर निकट रूहाडा नाला पुलिया से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना नानौता पर धारा- एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष विकास चारण थाना नानौता जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 जसपाल सिंह थाना नानौता जनपद सहारनपुर
3. है0 कां0 विक्रान्त कुमार थाना नानौता जनपद सहारनपुर
4. कां0 सचिन थाना नानौता जनपद सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights