मनीष अग्रवाल
नानौता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की प्रातः लगभग तीन बजे को थाना नानौता प्रभारी विकास चारण मय पुलिस टीम के शेखूपुरा से बुन्दूगढ़ जाने वाले रास्ते पर रजवाहा पटरी के पास गस्त के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान ग्राम बुन्दूगढ की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखायी दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ हेतु उसे रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर ग्राम बुन्दूगढ़ के जंगल/खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर बदमशा द्वारा खेत में बने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में सतबीर पुत्र चमेला निवासी ग्राम बुन्दुगढ़ को गिरफ्तार किया गया। यह थाना नानौता पर पंजीकृत बीएनएस व पोक्सो अधिनियम का वांछित अभियुक्त है । जिसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा खोखा कारतूस बरामद हुआ।
