नीरज प्रजापति

 

मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, खेल भावना एवं उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटर-हाउस कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न हाउस के छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट एकाग्रता, सटीक निशाने एवं रणनीतिक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, वहीं शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने धैर्य, तार्किक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता एवं बेहतरीन रणनीति का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन खेल भावना, अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं प्रदर्शन के आधार पर किया गया। *कैरम प्रतियोगिता में कक्षा 1 एवं 2 वर्ग में “दिवम हाउस” ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि कक्षा 3 से 5 वर्ग में “एक्वा हाउस” ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में एक्वा हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का सम्मान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों एवं हाउसों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर जी एवं उप-प्रधानाचार्या (प्रशासन) विक्की जैन जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों के सम्मान एवं सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीख, अनुशासन और खेल भावना का एक प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव सिद्ध हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights