मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने ‘मिशन शक्ति-5.0’ अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीमों ने कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने ट्वीट सेवा, डायल-112, हेल्पलाइन-181, विमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, और एंबुलेंस सेवा-108 सहित कई जरूरी सेवाओं के बारे में समझाया।

साथ ही पंपलेट वितरित कर जनसुनवाई पोर्टल व स्थानीय थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका से भी अवगत कराया।महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं—जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि—के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का माहौल बनाना है। इसी कड़ी में जिलेभर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights