मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने सोमवार को थाना भौराकलां का अचानक निरीक्षण करते हुए थाना परिसर की सभी प्रमुख इकाइयों—मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, बंदीगृह, संतरी पहरा, कंप्यूटर कक्ष और कार्यालय अभिलेख—की विस्तृत जांच की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और टॉप-10 अपराधियों की सूची की गहराई से समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी ग्रामीण ने क्षेत्र में सक्रिय शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन विशेष अभियान के रूप में चलाने, आम जनता के साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखने तथा महिला संबंधी अपराधों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के आदेश दिए।उन्होंने क्षेत्र में नियमित पैट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों की रात्रि गणना भी ली गई। एसपी ग्रामीण ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और नागरिकों के प्रति शालीन व्यवहार अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights