दो तहसीलदार और चार नायब तहसीलदार गैर जनपद रवाना, एक साथ कई अधिकारियों के स्थानांतरण से प्रशासनिक महकमे में हलचल।

मुजफ्फरनगर (नीरज प्रजापति)। जनपद में तबादलों की सुपर एक्सप्रेस ने राजस्व विभाग में हलचल मचा दी है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुजफ्फरनगर में तैनात दो तहसीलदारों समेत चार नायब तहसीलदारों को गैर जनपदों में स्थानांतरित कर दिया गया है। एक साथ छह राजस्व अधिकारियों के जिले से बाहर जाने की खबर से प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। तबादला सूची में तहसीलदार राधेश्याम गौड़ और महेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। इनके अलावा नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, हरेंद्र पाल, बृजेश कुमार, अजय सिंह, अमित कुमार सागर और राजीव त्यागी का भी गैर जनपदों में स्थानांतरण किया गया है। एक साथ इतने अधिकारियों के स्थानांतरण को जनपद के राजस्व प्रशासन में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। तहसील स्तर पर राजस्व संबंधी कार्यों, भूमि विवादों, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्रों और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में इनके स्थानांतरण के बाद संबंधित तहसीलों में नए अधिकारियों की तैनाती और कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण हो गई है। तबादलों की इस कार्रवाई ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नई तैनातियों के साथ तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights