अतुल कुमार बने मथुरा के एसपी सुरक्षा, अलीगढ़ की एसपी क्राइम ममता कुरील संभालेंगी मुजफ्फरनगर में यातायात की कमान।
मुजफ्फरनगर (नीरज प्रजापति)। पुलिस विभाग में हुए तबादलों की नई सूची में मुजफ्फरनगर को लेकर भी बड़ा बदलाव सामने आया है। जिले में एसपी ट्रैफिक के पद पर तैनात अतुल कुमार चौबे का मथुरा तबादला कर दिया गया है। उन्हें मथुरा में एसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अलीगढ़ में एसपी क्राइम के पद पर तैनात ममता कुरील को मुजफ्फरनगर का नया एसपी ट्रैफिक बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही मुजफ्फरनगर की यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी अब महिला पुलिस अधिकारी ममता कुरील के हाथों में होगी। उनके सामने शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था, प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम, अवैध पार्किंग और सड़कों पर अतिक्रमण जैसी चुनौतियां रहेंगी। वहीं, अतुल कुमार चौबे को मथुरा जैसे महत्वपूर्ण जनपद में एसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलने को उनकी नई तैनाती के रूप में देखा जा रहा है। उनके स्थानांतरण से मुजफ्फरनगर के यातायात विभाग में नेतृत्व परिवर्तन होगा।
