मनीष अग्रवाल
बेहट । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.09.2026 की रात्रि को थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा ताजपुरा नहर पुल से मालाहेड़ी की तरफ जाने वाली रोड पर गस्त के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी ग्राम ताजपुरा के जंगल की तरफ जाने वाली रोड पर आम के बाग में रोशनी दिखायी दी। जैसे ही पुलिस टीम रोशनी की दिशा में आगे बढ़ी तो देखा की 02 व्यक्ति गोकशी करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम जैसे ही गोकशो को पकड़ने हेतु नजदीक पहुँची तो गोकशों के द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोकश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया एंव एक अन्य गोकश अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार गोकश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल गोकश /अभियुक्त की पहचान 1. हसीन पुत्र सईद निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर हाल निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर के रुप में हुई। जिसके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा / 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 जिंदा गोवंश ,गोकशी करने के उपरकरण एंव 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हई। घायल गोकश/अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार/ घायल अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार/घायल हसीन शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर गोकशी,चोरी, आर्म्स एक्ट,गैंगस्टर एंव हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराधों में करीब 01 दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं।
बरामदगी:
🔹 01 तमंचा .315 बोर
🔹 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर
🔹 01 जिंदा गोवंश
🔹 गोकशी के उपकरण
🔹 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल
